फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज की दर्जनों पंचायतों में नहीं आया पानी

भोरंज की दर्जनों पंचायतों में नहीं आया पानी

Thu, 25 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत दर्जनों पंचायतों में वीरवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। पानी न आने के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। टौणी देवी में ट्रांसफार्मर जलने के कारण वीरवार को प्रोजेक्ट का पानी टैंकों तक नहीं पहुंच पाया। बिजली की समस्या होने के कारण पेयजल योजना की मशीनरी ठप रही और पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। जिसके कारण सब डिविजन भोरंज की दर्जनों पंचायतों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को पानी के लिए ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ा। लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हुए। भोरंज उपमंडल में पिछले कई माह से पानी की समस्या चल रही है। नलों में पानी न आने के कारण लोगों को मजबूरन प्राकृतिक स्राोतों की ओर रुख करना पड़ा। वीरवार को भी टैंक खाली होने के चलते क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई कम रही। उधर, एसडीओ आईपीएच भोरंज अजय वर्मा का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जलने के कारण पानी की सप्लाई सुचारु करने में दिक्कत आई है। उन्होंने इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed