फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर चर्चा की

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर चर्चा की

Fri, 12 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पुरुष तथा महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें केवल देशभक्ति से ओत-प्रोत सामूहिक गीत तथा संस्कृति को प्रदर्शित करती सामूहिक प्रस्तुतियां ही शामिल की जाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें संबंधित एसडीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, एडीएम रत्तन गौतम, एसडीएम अरिंदम चौधरी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed