{"_id":"5a16d73f4f1c1bd1408b884a","slug":"191511446335-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की जगह माता की मिली मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की जगह माता की मिली मूर्ति
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत बिझड़ी में एक व्यक्ति को ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी करना महंगा पड़ गया। बिझड़ी के रहने वाले अजय राणा ने बताया कि 14 नवंबर को मोबाइल नंबर 9811430108 से उसे फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि हम स्मार्ट ग्लैक्सी कंपनी से बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आप सैमसंग ग्लैक्सी जे 7 प्राइम मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आप डाक के माध्यम से मात्र सिर्फ 3500 रुपये में अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कैश का भुगतान होने पर आपको घर पर मोबाइल मिल जाएगा। 23 नवंबर, वीरवार को घर पर डाकिया आया और पार्सल में डिब्बा दिया। उपभोक्ता ने जैसे ही पार्सल खोला तो उसके होश फाख्ता हो गए। पार्सल में मोबाइल की जगह माता की मूर्ति निकली। इस संबंध में बिझड़ी डाकघर कर्मचारी ने कहा कि आपको पैसों का भुगतान करना ही होगा। लेकिन उपभोक्ता का कहना है कि जब मुझे डिब्बे से मोबाइल मिला ही नहीं तो में भुगतान क्यों करूं? जब उपभोक्ता ने दोबारा उस फोन नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो फोन नहीं लग पाया।