{"_id":"5a1187dd4f1c1b0d698bcb2d","slug":"191511098333-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल-फीवर की चपेट में बड़सर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल-फीवर की चपेट में बड़सर के बाशिंदे
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल फीवर की चपेट में बड़सर के बाशिंदे
अस्पतालों में सर्दी-जुखाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा
मौसम के बदलते मिजाज के चलते क्षेत्र के अस्पतालों में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी
अमार उजाला ब्यूरो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। अस्पतालों में पहले के मुकाबले इन दिनों मरीजों की तादात में हर दिन इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में हर रोज 50 के बजाय अब 100 ओपीडी हो रही है। उपमंडल के बड़सर, बिझड़ी, चकमोह व बड़ा ग्राम के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में भारी संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में हर तीसरा व्यक्ति सर्दी, जुखाम व फीवर का शिकार पाया जा रहा है। अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों व बूढ़ों है। लोग पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम पड़ रही शुष्क ठंड के शिकार हो रहे होकर बीमार हो रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कई दिनों से पड़ रही शुष्क सर्दी की वजह से लोगों को सर्दी जुखाम की शिकायत हो रही है। उनका कहना है कि अगर कुछ दिनों तक यही हाल रहा, तो ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन और भी लंबी हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि इन बीमारियों से बचने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें तथा ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। पीने के पानी को उबालकर पीए व खाने-पीने की वस्तुओं की खरीदारी करते समय उनकी ठीक ढंग से जांच पड़ताल करनी आवश्यक है। रात को अपने शरीर, नाक व कान को ठीक ढंग से ढककर रखें। उधर, बीएमओ बड़सर डॉ. एचआर कालिया का कहना है कि आजकल अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों में ज्यादा तादाद सर्दी जुखाम से पीड़ित लोगों की है। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।