फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चार प्रत्याशी मैदान से हटे, अब 28 में होगी चुनावी जंग

चार प्रत्याशी मैदान से हटे, अब 28 में होगी चुनावी जंग

Fri, 27 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चार प्रत्याशी मैदान से हटे, अब 28 में होगी चुनावी जंग
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन हलकों में कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। हमीरपुर सदर में दो प्रत्याशियों, जबकि नादौन और भोरंज में एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। सुजानपुर तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब 28 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) संदीप कदम ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत वीरवार को जिला में भोरंज, हमीरपुर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र से चार निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद अब जिला में केवल 28 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि पहले 32 प्रत्याशी मैदान में थे। उन्होंने बताया कि 36 भोरंज (अजा) विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कौशल पुत्र कांशी राम गांव व डाकघर पट्टा तहसील भोरंज द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद अब पांच उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिसमें भाजपा से कमलेश कुमारी, कांग्रेस से सुरेश कुमार, बीएसपी से प्रवीण कौशल, समाज कल्याण अधिकारी पार्टी से मदन लाल तथा आजाद उम्मीदवार के रूप में धनी राम विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत अजमाएंगे। 37- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है तथा पांच उम्मीदवार जिसमें भाजपा से प्रेम कुमार धूमल, कांग्रेस से राजेंद्र राणा, बीएसपी से प्रवीन ठाकुर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से जोगिंद्र कुमार ठाकुर तथा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से रविंद्र सिंह डोगरा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी दंगल में रह गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 38- हमीरपुर से दो निर्दलीय उम्मीदवारों अमर चंद शर्मा पुत्र दीना नाथ वार्ड नंबर-6 गांधीनगर हमीरपुर तथा कांशी राम भारती पुत्र सुरजन सिंह गांव नारा डा. गलोड़, तहसील नादौन द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें भाजपा से नरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस से कुलदीप सिंह, बीएसपी से लाल सिंह मस्ताना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा) से अनिल कुमार मनकोटिया, समाज अधिकार कल्याण पार्टी से राज कुमार तथा दो निर्दलीय आशीष कुमार तथा कमल पठानिया शामिल हैं। इसी प्रकार 39-बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 5 उम्मीदवारों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है। बड़सर विस क्षेत्र में भाजपा बलदेव शर्मा, कांग्रेस से इंद्र दत्त लखनपाल, बीएसपी से सरोती देवी, लोक गठबंधन पार्टी से विनोद ठाकुर तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार सीता राम भारद्वाज शामिल हैं। नादौन से कुल 7 उम्मीदवारों में से एक निर्दलीय उम्मीदवार हरदयाल सिंह पुत्र शिव राम गांव खतरोहड़, डाकघर पनयाली, तहसील नादौन ने अपना नाम वापस लिया। अब छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिसमें भाजपा की ओर से विजय कुमार अग्निहोत्री, कांग्रेस से सुखविंद्र सिंह ठाकुर, बीएसपी से रवि प्रकाश तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवार पृथी चंद शर्मा, रणजीत सिंह तथा लेख राज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed