{"_id":"6a8609cd759ff5af100c2a83","slug":"19-soldiers-rest-houses-in-the-state-to-get-new-amenities-worth-14-lakh-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1019-513031-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश के 19 सैनिक विश्राम गृहों को 14 लाख रुपये से मिलेगा नया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश के 19 सैनिक विश्राम गृहों को 14 लाख रुपये से मिलेगा नया सामान
Thu, 20 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के सैनिक विश्राम गृहों में ठहरने वाले पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सैनिक कल्याण विभाग को प्रदेश के 19 सैनिक विश्राम गृहों के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है।
इस राशि से विश्राम गृहों में एलईडी, फ्रिज सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सैनिक विश्राम गृह संचालित किए जा रहे हैं। इन विश्राम गृहों में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और अन्य लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध रहती है।
लंबे समय से विश्राम गृहों में आवश्यक सामान की कमी महसूस की जा रही थी। इस संबंध में निदेशालय की ओर से उच्चाधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया था। अब बजट मंजूर होने के बाद विभाग की ओर से सामान की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग का प्रयास है कि उपलब्ध बजट का उपयोग आवश्यकताओं के अनुसार किया जाए, ताकि सभी संबंधित विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। सामान उपलब्ध होने के बाद विश्राम गृहों की सुविधा और व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने बताया कि यह बजट आर्मी ट्रेडिंग कमांड शिमला की ओर से जारी किया गया है। हमारे पास सामान पहुंचेगा तो उसे जल्द ही बांट दिया जाएगा।