{"_id":"5c4dfa31bdec22270f4fc296","slug":"181548614193-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटी-नाटी सिरमौर बालिए... पर बच्चों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटी-नाटी सिरमौर बालिए... पर बच्चों ने मचाई धमाल
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें चेयरमैन बीएल चड्ढा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य राज कुमार अग्निहोत्री ने की। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सतीश चड्ढा और स्टाफ सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने एक बटा दो, दो बटे चार, चंदा मामा, नाटी-नाटी सिरमौरे बालिये और देश भक्ति गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों आस्था शर्मा, साहिल गुलेरिया, अखिलेश शर्मा, नैंसी, साक्षी, अनुष्का राणा, इशिता, कविता, पलक, गरिमा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुदेश, विधि चंद, शशिपाल, रतन चंद, राजेश आदि उपस्थित रहे।