{"_id":"5c2b9babbdec2256e517eee5","slug":"181546361771-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वच्छ और सुंदर शौचालय को मिलेगा ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वच्छ और सुंदर शौचालय को मिलेगा ईनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालय बनवाने वाले और उसे मेंटेन रखने वाले मालिकों को अब ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभाग ने स्वच्छ व सुंदर शौचालय अभियान चलाया है। इसके तहत स्वच्छता और सुंदरता में अव्वल रहने वाले देशभर के शौचालयों के मालिकों को केंद्र स्तर पर इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, केंद्र स्तर पर पुरस्कृत होने वाले शौचालयों के मालिकों की संख्या अभी निर्धारित नहीं हैं लेकिन, एक प्रदेश के अव्वल तीन जिलों के 15 शौचालय केंद्र स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे। इनमें से सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालयों के मालिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके लिए सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालयों का दावा पेश करने वाले शौचालय मालिक अपने शौचालय की फोटो संबंधित ब्लॉक में भेजेंगे। ब्लॉक उन फोटो को डीआरडीए में भेजेगा जबकि डीआरडीए ग्रामीण विकास विभाग के पास फोटो भेजेगा। इस दौरान देखा जाएगा कि किस शौचालय में स्वच्छता अधिक है और स्वच्छता के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। जो लोग सबसे स्वच्छ शौचालय का दावा करते हैं वह 31 जनवरी 2019 तक अपने शौचालयों के फोटो ब्लॉक में भेज सकते हैं। विभाग प्रदेश के सबसे स्वच्छ शौचालयों वाले तीन जिलों के 15 शौचालय केंद्र स्तर पर इनाम के लिए भेजेगा। इस संबंध में उपनिदेशक डीआरडीए डा. सुनील चंदेल का कहना है कि सबसे स्वच्छ और सुंदर शौचालय का दावा करने वाले लोग 31 जनवरी तक संबंधित ब्लॉक में अपने शौचालयों की फोटो भेज सकते हैं। प्रदेश से 15 शौचालय केंद्र स्तर पर पुरस्कार को भेजे जाएंगे।