फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बारिश का कहर ; एक दर्जन मकान, डेढ़ दर्जन पशुशालाएं जमींदोज

बारिश का कहर ; एक दर्जन मकान, डेढ़ दर्जन पशुशालाएं जमींदोज

Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तीसरे दिन भी लगातार हुई भारी बारिश से करीब एक दर्जन मकान और डेढ़ दर्जन पशुशालाएं जमींदोज हो गई हैं। इसके अलावा रानीताल-शिमला नेशनल हाइवे पर अमरोह चौक के पास भूस्खलन होने और हमीर होटल हमीरपुर के पास डंगे के ध्वस्त हो जाने से यातायात बाधित है। सोमवार देर शाम हार के पास ल्हासा गिरने से भोटा-ऊना राज्यमार्ग भी बंद हो गया है। जिलाभर के करीब डेढ़ दर्जन अन्य सड़क मार्ग भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। ल्हासे गिरने से अवरुद्ध मार्गों में दियोटसिद्ध से बिझड़ी, बिझड़ी से धंगोटा, बिझड़ी से घोड़ी धबीरी, जोल से ननावां, शुक्करखड्ड से पाहलू, महारल से समैला, नादौन से वाया फतेहपुर रैल, सलौणी से धमाणी लिंक रोड सहित अन्य कई सड़कें बंद रहीं। वहीं, उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत बनाल की तोशी देवी पत्नी प्रताप सिंह, चमियाणा के कनेरड़ गांव के सरवण सिंह और जगदीश चंद पुत्र लश्करी राम के मकान बारिश के कारण जमींदोज हो गए हैं। बगेहड़ा में हरिराम पुत्र खीदू राम की गोशाला गिर गई। एसडीएम शिवदेव सिंह और तहसीलदार अशोक पठानिया ने कहा कि पीड़ितों को एक-एक हजार फौरी राहत दी गई है। वहीं, ग्राम पंचायत नौहंगी के अंतर्गत पड़ते गांव समूह के निवासी रुड़कू राम के मकान की एक तरफ की दीवार बारिश के कारण ढह गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के अंतर्गत पड़ते कोहला प्लासड़ी गांव में अमी चंद पुत्र स्वर्गीय माधो राम के मकान को बारिश के कारण गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत हथोल के अंतर्गत पड़ते गांव लाहड़ में प्रकाशो देवी पत्नी स्वर्गीय रसील सिंह की पशुशाला गिर गई। ग्राम पंचायत धरोग के अंतर्गत पड़ते गांव कैहडरू में पानो देवी पत्नी ज्ञान चंद का बारिश के कारण रिहायशी मकान ढह गया है। उपमंडल भोरंज में बारिश के कारण तीन रिहायशी मकान और पांच पशुशालाएं ढह गईं। विजय कुमार पुत्र रतन चंद गांव बजडोह, सुषमा देवी पत्नी पुरुषोत्तम लाल गांव बजडोह, शुभकरण पुत्र बेली राम गांव कोट लांगसा के कच्चे मकान का एक कमरा गिर गया।
विज्ञापन

वहीं, हेम राज पुत्र मुनशी राम गांव दसमल, बलवीर चंद पुत्र ज्वाला राम गांव मन्वी, राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव कोट, सुरजीत कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव कोट, विधि चंद पुत्र दिवान चंद कोट मसंदा की गोशाला ढह गई हैं। इस संबंध में तहसीलदार भोरंज अमर सिंह ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही फौरी राहत प्रदान की जाएगी। उपमंडल नादौन में बारिश से विभिन्न गांवों में तीन पशुशालाएं और एक शौचालय ध्वस्त हो गया है। जबकि, एक व्यक्ति के मकान का एक भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। लाहड़ कोटलू पंचायत के अंबी गांव में बेहद गरीब परिवार से संबंधित दौलत राम की पशुशाला रात के समय ध्वस्त हो गई। इसके नीचे दो गायें भी दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घलूं गांव में जोगिंद्र कुमार की पशुशाला भी गिर गई। जिसमें अंदर बंधी भैंस मलबे के नीचे दब गई। इसे ग्रामीणों ने मुश्किल से बाहर निकाला। इसके अलावा बसारल गांव के ठाकुर दास पुत्र बृज लाल की पशुशाला भी ध्वस्त हुई है। कलूर गांव की अमरो देवी पत्नी रत्न चंद के कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। भूंपल गांव के फनियाल गांव के निक्का राम पुत्र मुंशी राम के घर के पास बना शौचालय क्षतिग्रस्त हुआ है। इस संबंध में नायब तहसीलदार नादौन मनोहर लाल ने कहा कि सभी प्रभावितों के हलका पटवारियों को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने कहा कि कुछ सड़कों पर जेसीबी भेजकर उन्हें खुलवा दिया है। मकान और पशुशाला गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों की उचित सहायता दी जाएगी। उधर, ग्राम पंचायत टिक्कर के अंतर्गत पड़ते गांव ताल में संजीव कुमार पुत्र प्यार चंद का मकान बारिश के कारण गिर गया। मकान के गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed