{"_id":"5aede2be4f1c1bb56a8b7e9c","slug":"181525539518-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों तक पहुंचाएंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों तक पहुंचाएंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद : अनुराग
Updated Sat, 05 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में आयोजित आजीविका एवं कौशल विकास समारोह के दौरान हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद महानगरों और पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इन उत्पादों की ब्रांडिंग भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि स्वयं सहायता समूह की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बाबा बालक नाथ मंदिर, चिंतपूर्णी तथा नयना देवी में भी प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु तथा पर्यटक माथा टेकने आते हैं। इन जगहों पर स्वयं सहायता समूहों के लिए विक्रय केंद्र खोले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार की डिमांड के अनुरूप बेहतर तरीके के उत्पाद तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई मुद्रा योजना से भी स्वयं सहायता समूहों सहित व्यक्तिगत तौर पर भी स्वरोजगार के लिए आसान किस्तों पर ऋण ले सकते हैं। मोदी सरकार ने निर्धन और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।