{"_id":"5aa7ff694f1c1b21578b47a4","slug":"181520959337-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमरेड़ा में बिजली चोरी करते दो को रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमरेड़ा में बिजली चोरी करते दो को रंगे हाथों पकड़ा
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विद्युत उपमंडल लंबलू में दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि उन्होंने 8 और 12 मार्च को विद्युत कर्मचारियों सहित झमरेड़ा गांव में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो बिजली उपभोक्ताओं को सर्विस वायर से सीधी तार जोड़कर बिजली चोरी करते हुए रंग हाथों पकड़ा।
जुर्माने के तौर पर उनसे 19 हजार 620 रुपये वसूल किए। उन्होंने बताया कि इन बिजली उपभोक्ताओं ने लिखित तौर पर जुर्म स्वीकार किया तथा विभाग द्वारा उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर बिजली बहाल कर दी गई। दीपक वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अन्य बिजली उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे सरकार को राजस्व में हानि हो तथा ऐसे कार्यों की वजह से उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़े।