Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus falls into a ditch; all 30 passengers safe

Hamirpur (Himachal) News: नाली में गिरी एचआरटीसी की बस, सभी 30 यात्री सुरक्षित

Thu, 26 Nov 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो की एसी बस बुधवार सुबह हार के समीप सड़क से बाहर निकलकर नाली में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार ऊना डिपो की यह बस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5:20 बजे हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 6 बजे हार के समीप सामने से एक निजी वोल्वो बस आ रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सड़क पर लावारिस पशु भी मौजूद थे। निजी बस से संभावित टक्कर और पशुओं को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी चालक को बस सड़क के किनारे उतारनी पड़ी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना में निगम की बस को हल्का नुकसान पहुंचा है। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और हल्का जाम लग गया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
कोट
मामला ध्यान में आया था। यात्रियों के लिए अन्य बस की सुविधा प्रदान कर दी है। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article