फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्वच्छ भारत मिशन के तहत संवरी जिला की 114 पंचायतें

स्वच्छ भारत मिशन के तहत संवरी जिला की 114 पंचायतें

Sun, 14 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला की कुल 229 पंचायतों में से 114 पंचायतें संवर गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला की इन 114 पंचायतों को तीन वर्षों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए बजट मिल चुका है। बजट मिलने के बाद इन पंचायतों में स्वच्छता संबंधित कार्य किए गए हैं। जिनमें पंचायत क्षेत्र में सोख्ता पिट, डंपिंग साइट और निकासी नालियां इत्यादि बनाई गई हैं। इस कारण इन पंचायतों को स्वच्छता की दृष्टि से संवरी हुई पंचायतों की श्रेणी में रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायतों को ठोस एवं कचरा प्रबंधन के लिए सात से 20 लाख रुपये तक का बजट मिलता है।
विज्ञापन

यह बजट पंचायत को घरों की संख्या के हिसाब से मिलता है। पंचायत में स्थित घरों के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायतों को सात से लेकर 20 लाख रुपये तक की राशि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए दी जाती है। वहीं जिला की 114 पंचायतों को बजट देने के बाद विभाग इस वर्ष 40 और पंचायतों को यह बजट उपलब्ध करवाएगा। इन 40 पंचायतों में इस साल इस बजट से ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए सोख्ता पिट एवं डंपिंग साइट बनाए जाएंगे। उधर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अनिल पटियाल का कहना है कि मिशन के तहत तीन सालों में जिला की 114 पंचायतों को बजट उपलब्ध करवा दिया गया। इन पंचायतों में इस बजट से स्वच्छता संबंधी कार्य किए गए हैं। विभाग द्वारा इस वर्ष जिला की 40 पंचायतों को बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed