{"_id":"5a3e8e494f1c1b001c8ba8c3","slug":"181514049097-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग प्रतियोगिता से मौलिक अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग प्रतियोगिता से मौलिक अधिकारों की दी जानकारी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में उच्च शिक्षा उपनिदेशक के निर्देेशानुसार मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति बच्चों को जागरूक के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सदन से सातवीं, आठवीं, नौवीं तथा दसवीं कक्षा के एक-एक छात्र ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रावी सदन के आयूष कपूर, अदिति, अक्षिता, और कर्ण शर्मा ने प्रथम तथा व्यास सदन के मनन शर्मा शुभम कुमार, पलक तथा अंकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य संतोष ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन