{"_id":"5a36a1b14f1c1bc8678c1f9e","slug":"181513529777-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग की रहेगी नजर
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की आज होने वाली मतगणना की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के शिमला तथा दिल्ली मुख्य कार्यालयों से मतगणना प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा 18 दिसंबर को आठ बजे मतगणना आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। इस दौरान प्रत्याशी तथा उनके एजेंट भी मोबाइल फोन मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं। मोबाइल फोन जमा करने के लिए प्रवेश द्वार पर ही एक कमरा भी सुनिश्चित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि गांधी चौक से लेकर सब्जी बाजार तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मतगणना केंद्र से सौ मीटर दूरी तक किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मतगणना केंद्र के साथ ही मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसमें समय समय पर मीडिया कर्मियों को मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।