फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ऐ मेरे प्यारे वतन.. पर जगाई देश भक्ति की अलख

ऐ मेरे प्यारे वतन.. पर जगाई देश भक्ति की अलख

Wed, 01 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ऐ मेरे प्यारे वतन.. पर जगाई देश भक्ति की अलख
pic
गलोड़(हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला प्लाह ब्राह्मणा में खेल प्रतियोगिता और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसजेवीएन धौलासिद्ध परियोजना के अधिकारी ओपी गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने नाटक मंचन, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मतदान क्यों जरूरी सहित अन्य कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ऐ मेरे प्यारे वतन... फिर भी दिल है हिंदुस्तानी.. आदि गानों पर देशभक्ति की अलख जगाई।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक सुरेंद्र वशिष्ठ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या पर दुख जताया। मुख्यातिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बनाने के लिए अध्यापकों व अभिभावकों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का हमेशा आदर करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी लोगों और मेहमानों को स्कूल में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed