{"_id":"5c2cf6bebdec2256d22f8203","slug":"171546450622-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन बने बिजली तकनीकी कर्मचारी संघ हमीरपुर के प्रेस सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन बने बिजली तकनीकी कर्मचारी संघ हमीरपुर के प्रेस सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश राज्य बिजली तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों को फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। इसमें सभी तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान संघ ने एक मांग पत्र तैयार किया। संघ ने अधिशाषी अभियंता मंडल हमीरपुर को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सभी समस्याओं का हल करने के लिए चार से पांच दिनों का आश्वासन दिया। संघ ने मांग उठाई कि फील्ड के जो लाइनमैन स्टोर में हैं, उन्हें वापस फील्ड में उतारा जाए।
तकनीकी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता अतिशीघ्र लगाया जाए, जिन कर्मचारियों को सरकारी आवास अलाट किए हुए हैं और उन्होंने उन आवासों को सबलैट किया है, ऐसे कर्मचारियों के आवास को रद्द किया जाए। जो तकनीकी कर्मचारी बिजली उपमंडल कार्यालयों और 33 केवी सब स्टेशनों में लगाए गए हैं उन कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जाए, ताकि अनुभागों का काम सुचारु रूप से चलाया जा सके। तकनीकी कर्मचारी संघ हमीरपुर ने सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया। इसमें नवीन कुमार को तकनीकी कर्मचारी संघ जिला हमीरपुर का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। बैठक में दिनेश ठाकुर, पृथ्वी चंद, राकेश ठाकुर, रणजीत धीमान, विपन, सुशील, कर्म सिंह, रत्न चंद, राजकुमार और नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।