{"_id":"5bf6f505bdec22419677de77","slug":"171542911237-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति कोटा बढ़ाएं और पदोन्नति सूची जारी करें : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति कोटा बढ़ाएं और पदोन्नति सूची जारी करें : संघ
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोजपाल परिहार, मुख्याध्यापक एवं अधिकारी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम, पदोन्नत प्रवक्ता संघ के केवल ठाकुर और प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल ने प्रदेश सरकार से पीजीटी की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। इन कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त रूप में कहा कि पूर्व सरकार ने जल्दबाजी में बिना तथ्य जाने 25 हजार से अधिक संख्या वाले इस कैडर का प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा 60 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया था। जिसका खामियाजा स्कूलों में सबसे अधिक कार्य करने वाला कैडर आज तक भुगत रहा है। वर्तमान में स्थिति यह हो गई है कि 30 वर्ष तक सेवाकाल के बाद भी इस कैडर के अध्यापक मुख्याध्यापक तक नहीं बन रहे। बीएड, कमीशन से चयनित और स्नातकोत्तर के बावजूद इस कैडर के अध्यापकों के साथ अन्याय हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पदोन्नति कोटा बढ़ाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन