{"_id":"5bf6f4fcbdec224153246f1e","slug":"171542911228-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलने के नाम पर शातिरों ने खाते से उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलने के नाम पर शातिरों ने खाते से उड़ाए 35 हजार
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलेाड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत पड़ते लहड़ा गांव के एक व्यक्ति के खाते से एटीएम बदलवाने के नाम पर शातिरों ने 35 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। व्यक्ति के खाते से यह रुपये चार ट्रांजेक्शन कर उड़ाए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पीएनबी शाखा गलोड़ और पुलिस चौकी गलोड़ में दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। लहड़ा निवासी ओंकार चंद शर्मा के खाते से शातिरों ने 35 हजार रुपये की राशि उड़ाई है।
पीड़ित ओंकार चंद शर्मा का कहना है कि बीती 20 नवंबर को उसके मोबाइल पर उसे फोन आया। जब उसने फोन उठाया तो व्यक्ति ने बताया के वह पंजाब नेशनल बैंक मुख्य कार्यालय दिल्ली से अधिकारी बोल रहा है। उसने ओंकार से कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसलिए बैंक नया एटीएम कार्ड जारी करेगा। जिसके लिए व्यक्ति ने ओंकार चंद से उसके एटीएम की डिटेल ले ली। इसके बाद व्यक्ति ने ओंकार चंद के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछा। ओंकार चंद ने उस व्यक्ति को ओटीपी भी बता दिया। इसके बाद शातिरों ने कहा कि आपको नया एटीएम कार्ड भेज दिया जाएगा। शातिरों ने 20 नवंबर को चार ट्रांजेक्शन कर व्यक्ति के खाते से 35000 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति को जब खाते से 35 हजार रुपये निकलने के मैसेज आने लगे तो उसके होश उड़ गए। उसने 21 नवंबर को पीएनबी शाखा गलोड़ में प्रबंधक से शिकायत की। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस चौकी गलोड़ में भी मामले की शिकायत की। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।