{"_id":"5bbf8bb1bdec2250367723c2","slug":"171539279793-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल से दी आपदा से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल से दी आपदा से बचाव की जानकारी
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गृह सुरक्षा विभाग की ओर से मिनी सचिवालय हमीरपुर के परिसर में आपदा प्रबंधन और बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्ण प्लान तैयार किया गया है और परस्पर बेहतर समन्वय के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है ताकि, आपदाओं के दौरान बेहतर ढंग से निपटा जा सके। इस मौके पर एसडीएम नादौन दिले राम धीमान, गृह सुरक्षा वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी आशा राम शर्मा, अधीक्षक पुष्पा ठाकुर भी उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस, राजकीय उच्च पाठशाला लोहाखर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ियार, पौहंज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंघोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में वीरवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें 10-3 गृह रक्षा कंपनी नादौन के जवानों ने बच्चों और अध्यापकों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेला में आपदा प्रबंधन से संबंधित समर्थ जागरूकता अभियान मनाया गया। इसके अंतर्गत मॉक ड्रिल करवाकर बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
बाक्स:
प्रश्नोत्तरी में पटेल सदन प्रथम रहा
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मॉक ड्रिल करवा कर बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी में पटेल सदन प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गोविंद ठाकुर सहित शिव कुमार मित्रा ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनके प्रबंधन के बारे में बच्चों को जागरूक किया।