{"_id":"5b1419774f1c1ba36e8b600f","slug":"171528043895-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से होगा बड़सर-शाहतलाई सड़क का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से होगा बड़सर-शाहतलाई सड़क का जीर्णोद्धार
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत बड़सर-शाहतलाई सड़क का दो करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। लगभग 11 किमी. सड़क को चौड़ा करने व टारिंग करने के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत पांच किमी. सड़क में टारिंग बिछाने का कार्य किया जा रहा है। शेष छह किमी. सड़क में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सर्दियों से पहले इस सड़क को चौड़ा करने व टारिंग करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बड़सर से हरसौर तक पांच किमी. सड़क पर टारिंग बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अ0लावा एक किमी. सड़क को चौड़ा किया जाएगा। जबकि शेष 6 किमी. सड़क टारिंग कार्य के लिए विभाग को बजट की स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब बड़सर शाहतलाई सड़क की हालत में जल्द ही सुधार होगा। सड़क में पांच साल पहले टारिंग कार्य हुआ था। इसके बाद से इस सड़क की सुध तक नहीं ली गई थी। जिससे इस सड़क की हालत काफी बदतर हो चुकी है। सड़क में जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके चलते बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जाने वाले श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग में परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क में मसलाना के पास लगभग 9 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पुलियों के चौड़ा करने का कार्य भी प्रगति पर है।
लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप का कहना है कि बड़सर शाहतलाई सड़क में टारिंग व चौड़ा करने के लिए दो करोड़ की राशि मंजूर हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच किमी. सड़क में टारिंग की जा रही है तथा शेष छह किमी. सड़क में टेंडर लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सर्दियों से पहले सड़क मार्ग में टारिंग बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़क मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री से किया जाएगा।