{"_id":"5aede2c04f1c1bea118b560d","slug":"171525539520-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में टैक्सी चालक वसूल रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोड़ में टैक्सी चालक वसूल रहे मनमाने दाम
Updated Sat, 05 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में टैक्सी चालक ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। डेढ़ से दो किलोमीटर सफर के एक सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। मनुगल, डडोह गांवों के लिए बसों की सुविधा बहुत कम हैं। ऐसे में गांवों के लोगों को अगर डडोह से लहड़ा सरकारी अस्पताल जाना हो तो टैक्सी चालक डेढ़ किमी. सफर का सौ रुपये वसूल लेते हैं। इसी तरह गलोड़ से वाया सरेड़ी बलोह जाना हो तो पांच किलोमीटर सफर के दो सौ रुपये वसूल किए जा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ब्रह्मानंद, रणजीत सिंह, जुल्फी राम, जैसी राम ने प्रशासन से मांग की है कि गलोड़ में छापा मारकर टैक्सी चालकों की असलियत का खुद पर्दाफाश करें ताकि गांव के लोगों को लूटने पर रोक लग सके। इस संबंध में आरटीओ हमीरपुर प्रभात चौधरी का कहना है कि सरकार की ओर से छह सीट क्षमता वाली टैक्सी का किराया 8.74 रुपये प्रति किलोमीटर, आठ सीट क्षमता वाली मैक्सी कैब का किराया 10.43 रुपये प्रति किलोमीटर, नौ से बारह सीट क्षमता वाली मैक्सी कैब का किराया 14.18 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। अगर टैक्सी चालक गलोड़ में इन सरकारी दामों से ज्यादा वसूल कर रहे हैं तो जल्द ही गलोड़ में छापा मारा जाएगा और जुर्माना किया जाएगा।