{"_id":"5a6f5d3f4f1c1bcb268b70ae","slug":"171517247807-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के लिए अलग से बनेगी पेयजल स्कीम : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के लिए अलग से बनेगी पेयजल स्कीम : कमलेश
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने रविवार शाम भोरंज विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को स्वेच्छा से भूमि देनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा ग्रामीणों की समस्याएं उनके घर-द्वार पर ही दूर की जाएंगी। कमलेश कुमारी ने कहा कि पेयजल संकट से बुरी तरह प्रभावित एक बड़े क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अलग से पेयजल योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र का काफी हिस्सा पिछले कई सालों से पानी की किल्लत झेल रहा है। इसलिए परियोजना को क्रियान्वित करवाना उनकी प्रमुखता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भोरंज की ज्यादा सड़कें पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में अनदेखी का शिकार हुई हैं, इनकी फिर से मरम्मत कर इन्हें वाहनों के चलने योग्य बनवाना भी महत्वपूर्ण काम है। इलाके में घोषित एनएच का काम भी शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए वह प्रयास करेंगी और जो लिंक रोड कच्चे हैं, उन्हें पक्का करके लोगों को सुविधा दी जाएगी। वह अपने वेतन से 10 फीसदी का हिस्सा गरीबों की सेवा पर लगाएंगी। भोरंज सिविल अस्पताल में जो सुविधाएं होनी चाहिए वो नहीं हैं। शीघ्र ही भोरंज अस्पताल में बिस्तरों के साथ डॉक्टर की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सीर खड्ड और चैंथ खड्ड का तटीकरण कार्य भी शीघ्रता से शुरू होगा। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर, जिला महामंत्री अंजू ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी, अनिल शर्मा, रिपुदमन गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।