फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनय शर्मा प्रथम

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनय शर्मा प्रथम

Fri, 01 Dec 2017 07:24 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनय शर्मा प्रथम
लंबलू आईटीआई में एड्स दिवस पद दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
विश्व एड्स दिवस का आईटीआई लंबलू में आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अभिनय शर्मा प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय और लक्की तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रकाश शर्मा, बीसीसी सुलोचना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जन शिक्षा अधिकारी ने एचआईवी एड्स के फैलने और बचाव संबंधी जानकारी दी।

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में 31 मार्च 2017 तक 13 लाख 80 हजार 51 व्यक्तियों का एचआईवी टेस्ट किया गया। इनमें से 9141 एचआईवी पॉजीटिव और 3531 एड्स से ग्रसित पाए गए। उन्होंने कहा कि 2000 से 2009 तक एचआईवी संक्रमण में 50 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को एड्स के लक्षणों और इसके बचाव के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक व्यक्ति एचआईवी टेस्ट नजदीकी अस्पताल में मुफ्त करवा सकता है। सुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी एड्स से बचा जा सकता है। एड्स से ग्रसित लोगों से घृणा नहीं करनी चाहिए। यह रोग साथ रहने, उठने, बैठने, खाने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता है। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य बीसी अत्री ने भी एड्स के बारे में छात्रों को जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed