{"_id":"5a1188cb4f1c1b6f548be17c","slug":"171511098571-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी को बीएससी माइक्रो बायोलॉजी में मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी को बीएससी माइक्रो बायोलॉजी में मिला गोल्ड मेडल
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
pic
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की मझियार पंचायत के बंटेरा गांव की होनहार छात्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। मझियार पंचायत की नंदिनी ठाकुर पुत्री अशोक कुमार ने बीएससी माइक्रो बायोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नंदिनी ठाकुर ने बताया कि उसने शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन से बीएससी माइक्रो बायोलॉजी ऑनर्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चार दिन पूर्व यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में उपकुलपति पीके खोसला की उपस्थिति में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने उसे गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। नंदिनी की मां हेमलता ने बताया कि नंदिनी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है तथा हर परीक्षा में वह अच्छे नंबरों से पास हुई है। माता-पिता होनहार बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं तथा अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। नंदिनी वर्तमान में लवली यूनिवर्सिटी जालंधर से एमएससी कर रही है। होनहार छात्रा की इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान बलबंत बंटू और उपप्रधान राजेश कुमार ने बधाई दी है।