{"_id":"5a09a88b4f1c1bc1678bb355","slug":"171510582411-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की टीम ने एएंडए को 337 रन व एक पारी से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की टीम ने एएंडए को 337 रन व एक पारी से रौंदा
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम अमतर में चल रही कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन हिमाचल की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाए और पारी को घोषित कर दी। गेंदबाजी करते हुए एएंडए की टीम की ओर से सबीर खान ने 3 विकेट, अभिषेक ने 2 विकेट, आर्यन ने 2 विकेट और आकाश व तहमीद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
एएंडए की टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पहली पारी में 25 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हमीद ने 22 और हंसराज ने 19 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एएस जंवाल ने 6 विकेट, एए वालिया ने दो और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। एएंडए की टीम फॉलोऑन का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाकर आउट हो गई। हर्ष राज ने 33 रन और हमीद ने 18 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर से एएस जंवाल ने 6 विकेट, एए वालिया ने 2 विकेट और एसआर गर्ग व आरएस ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हिमाचल की टीम ने इस मैच में एक पारी और 387 रन से विजय हासिल की और अपने खाते में 7 अंक डाले। वहीं, एएंडए की टीम को शून्य अंक प्राप्त हुआ।