फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के साथ की चर्चा

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के साथ की चर्चा

Fri, 03 Nov 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। हिमालय नीति अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के साथ आजीविका उपर्जन अभियान को साकार करने के लिए आरंभ की गई यात्रा शुक्रवार को नादौन पहुंची। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने नादौन के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। प्रदेश की वन संपदा के संरक्षण, वनाधिकार कानून, विस्थापन के बिना विकास का मॉडल, संरक्षण-दोहन व रोजगार का संबंध आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष कुलभूषण उपमन्यु, संयोजक गुमान सिंह व संत राम ने बताया कि इस विषय को लेकर लोगों के साथ चर्चा की जा रही है ताकि विकास के मॉडल के साथ-साथ प्रदेश का पर्यावरण संतुलन भी बरकरार रहे। गुमान सिंह ने बताया कि संस्था का प्रयास रहा था कि प्रदेश की विभिन्न राजीतिक पार्टियां प्रदेश के लोगों के हित के साथ जुड़े इन मुद्दों को लेकर चुनावी घोषणाएं करें। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण ग्राम समाज की प्रमुख भागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नाजायज कब्जे की समस्या का समाधान भी वन अधिकार कानून लागू करने में ही संभव है। उन्होंने बताया कि इस कानून से ग्राम सभा को वन संरक्षण, प्रबंधन व इस्तेमाल का सीधा अधिकार प्राप्त होगा और जनजातीय क्षेत्रों में सालों से लंबित पड़ी नौतोड़ की मिसलों का भी निपटारा हो सकेगा। इस अवसर पर अजीत राठौर, राजेंद्र चौहान, रंजीत सिंह, निर्मल सिंह, रूप सिंह, लीलानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed