{"_id":"67ddb471328ca36df40957bc","slug":"17-infected-found-in-special-campaign-to-check-possible-tb-patients-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151143-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टीबी संभावित मरीजों की जांच के विशेष अभियान में मिले 17 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टीबी संभावित मरीजों की जांच के विशेष अभियान में मिले 17 संक्रमित
Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिनों का चलाया गया विशेष अभियान समाप्त हो गया है। इस विशेष अभियान के तहत 17 टीबी मरीज मिले हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
अभियान सात दिसंबर 2024 से शुरू किया गया। इस अभियान के तहत टीबी की आशंका वाले लोगों और समूहों पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 52,896 लोगों को टीबी संभावित की श्रेणी में रखा गया। संभावित मरीजों की जांच के लिए मोबाइल एक्स-रे मशीन का उपयोग भी किया गया।
अब तक जिला में करीब 192 शिविर लगाए गए हैं। जिला में करीब 51,734 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान 18,340 लोगों के एक्स-रे किए गए। करीब 2,116 लोगों के बलगम की जांच की गई है। इस दौरान 17 लोग टीबी से संक्रमित मिले हैं। टीबी मरीज को हर माह एक हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल में टीबी मरीजों की जांच के लिए लक्ष्य तय किया जाता है। पिछले साल 820 मरीजों की जांच का लक्ष्य था, जिस दौरान 921 टीबी मरीज मिले थे। वहीं इस साल फरवरी माह तक 162 लोग टीबी से संक्रमित मिले हैं। हालांकि यह संख्या 100 दिन के अभियान के अलावा है।