फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रिकॉर्ड मेंटेंन न रखने पर जिला के 39 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

रिकॉर्ड मेंटेंन न रखने पर जिला के 39 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 02 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 39 स्कूलों को वर्ष 2018 में रिकार्ड मेंटेन न रखने और अकादमिक माहौल खराब करने पर कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। जबकि 18 अन्य स्कूलों को चेतावनी दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में व्यवस्था सही न होने पर इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है और 18 स्कूलों को चेतावनी दी गई है। विभाग ने जिले के 29 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और दस हाई स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि, विभाग ने 13 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, तीन हाई स्कूलों और दो मिडल स्कूलों को चेतावनी दी है। विभाग ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण नोटिस भेजा है। जिस पर कई स्कूलों ने तो स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन कई स्कूलों ने अभी स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की ओर से समय-समय पर स्कूलों में निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान इन 57 स्कूलों में खामियां पाई गई हैं। विभाग के निरीक्षण के दौरान इन स्कूलों में से कइयों में रिकार्ड दुरुस्त नहीं पाया गया तो कइयों में अनुशासनहीनता और अकादमिक माहौल खराब पाया गया है। जिस पर निरीक्षण विंग ने कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को दी। विभाग ने इन स्कूलों को स्पष्टीकरण और वार्निंग लेटर जारी किए हैं। इस संबंध में उपनिदेशक निरीक्षण विंग अजय पटियाल का कहना है कि जिले के 39 स्कूलों को विभाग ने स्पष्टीकरण नोटिस जबकि 18 स्कूलों को वार्निंग लेटर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में व्यवस्था सही न पाए जाए पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed