{"_id":"5bd8a132bdec2265a1061bf6","slug":"161540923698-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर पतियां काटने चढ़े व्यक्ति की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर पतियां काटने चढ़े व्यक्ति की गिरकर मौत
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते सपलूही गांव के व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
रणजीत सिंह (48) पुत्र शंकर सिंह निवासी गांव सपलूही डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर मंगलवार सुबह पेड़ पर पशुओं को चारा (पत्तियां) काटने के लिए चढ़ा हुआ था। घास काटते समय अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में भरेड़ी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना भोरंज पुलिस को दी। पुलिस वालों ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रणजीत पेशे से मिस्त्री का कमा करता था। वह अपने पीछे पत्नी और 20 साल का बेटा छोड़ गया है। रणजीत की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एसएचओ भोरंज कुलवंत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।