{"_id":"5ba92fb5867a557ecb2eb9a6","slug":"161537814453-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिर्फ स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सिर्फ स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उपायुक्त हमीरपुर ने 25 सितंबर को जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। इसमें प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं। जबकि, महाविद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। तीन दिनों से खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद उपायुक्त ने यह निर्णय लिया है ताकि, कोई जानमाल की हानि न हो।
इससे पूर्व 24 सितंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन 25 को कॉलेजों और आईटीआई में छुट्टी नहीं दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। उपायुक्त ने उपनिदेशक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर स्कूलों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि खराब मौसम के चलते महज स्कूलों निजी और सरकारी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा कॉलेज और आईटीआई खुले रहेंगे। उन्होंने लोगों से बरसात में सावधानी बरतने का आग्रह किया है।