फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तूफान के कारण घंटो गुल रही बिजली, कार्य प्रभावित

तूफान के कारण घंटो गुल रही बिजली, कार्य प्रभावित

Sat, 12 May 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
तूफान के कारण घंटो गुल रही बिजली, कार्य प्रभावित
हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार शाम को तेज तूफान से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के कारण पूरा शहर धूल और मिट्टी की चपेट में आ गया। तूफान शुरू होते ही जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों के कार्य प्रभावित हुए। इसके अलावा अचानक चले तूफान के कारण जिला मुख्यालय के एक शेड की टीन की चादरें उड़ गई। गनीमत रही कि इन चादरों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। मिट्टी और धूल से लोगों की आंखें भर गई। शाम चार बजे ही तूफान से अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

तूफान से बचने के लोगों को दुकानों की शरण लेनी पड़ी। वहीं दुकानदारों ने भी समय से पहले ही दुकानों में शट्टर लगा दिए। तेज तूफान के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम की इस करवट से लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार को दोपहर तक पहले लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम चार बजे के बाद तेज तूफान को झेलना पड़ा। तेज तूफान के कारण कोई भी व्यक्ति दुकानों या घर से बाहर नहीं निकला। लोग तूफान के कारण घरों में ही दुबके रहे। बिजली उपमंडल दो के एसडीओ राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि 132 केवी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली बाधित रही। उसके बाद बिजली बहाल कर दी गई। इसके बाद दोबारा तूफान के कारण बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से बिजली बंद हुई। कर्मचारियों ने तूफान में भी उक्त लाइन की रिपेयर की। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed