{"_id":"5a77325f4f1c1b91268b8466","slug":"161517761119-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने जागरूक किए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने जागरूक किए ग्रामीण
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के हौड़ गांव में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कमलेश कला मंच शिमला के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने ग्रामीणों, महिला मंडल के सदस्यों को नाटकों, गीतों व भाषणों के माध्यम से बेटियों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाहू पंचायत के प्रधान राजू ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे समाज की शान होती हैं। इनके बिना हमारा समाज अधूरा है। प्रधान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बेटियों के उत्थान व उच्च शिक्षा के लिए महत्व दे रही है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को बेटे के समान बेटी का पालन पोषण करना होगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना वृत्त जाहू पर्यवेक्षक चमन लता शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरला शर्मा, सरोज कुमारी, विमला देवी, अंजना देवी, प्रोमिला देवी, पंचायत प्रतिनिधि मंजू शर्मा, महिला मंडल सदस्य व्यासा देवी, संजू, आशा कार्यकर्ता सीमा देवी व अन्य उपस्थित रहे।