फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के तीन हजार डिजिटल राशन कार्ड होंगे रिन्यू

जिला के तीन हजार डिजिटल राशन कार्ड होंगे रिन्यू

Sun, 28 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के करीब तीन हजार डिजिटल राशन कार्ड रिन्यू होंगे। आधार से लिंक नहीं हुए जिला के उपभोक्ताओं के राशन कार्ड दोबारा बनेंगे। इसके साथ ही त्रुटियों वाले राशन कार्ड जो ठीक नहीं हुए हैं, वह भी रिन्यू होंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड को रिन्यू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जिला में करीब 1.35 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से तीन हजार राशन कार्ड ऐसे हैं जो आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं और उनमें त्रुटियां पाई गई हैं। ऐसे राशन कार्ड होल्डर को बायोमीट्रिक मशीन द्वारा राशन मिल सके, इसलिए विभाग ने इन्हें रिन्यू करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व विभाग द्वारा आधार से राशन कार्ड लिंक किए जा रहे थे, लेकिन जो उपभोक्ता उस दौरान आधार लिंक करवाने में नाकाम रहे हैं, उनका राशन कार्ड रिन्यू होगा।
विज्ञापन

जिला के तीन हजार उपभोक्ता जो देश से बाहर या प्रदेश और जिला से बाहर रहते हैं, उनके राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए विभाग राशन कार्डों को रिन्यू करेगा। गौरतलब है विभाग अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाएगा। इसके तहत उपभोक्ता को मात्र अंगूठा लगाने से ही राशन मिल जाएगा। उसे अपना राशन कार्ड साथ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन इसके लिए राशन कार्ड का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। डीएफएससी नरेंद्र धीमान का कहना है कि जिला के तीन हजार राशन कार्ड रिन्यू होंगे। जो राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और त्रुटियों वाले कार्ड विभाग द्वारा रिन्यू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed