{"_id":"6a95c2a61d58db99360dd180","slug":"interviews-for-security-guards-and-supervisors-in-sujanpur-on-the-7th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206672-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार सात को
Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को पूर्वाह्न 11 से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन