{"_id":"5a4d0de04f1c1b4f198b4a66","slug":"161514999264-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ के गबन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ के गबन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दि बल्यूट कृषि सहकारी सभा में हुए डेढ़ करोड़ के गबन मामले में छह माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सभा के सदस्यों में आक्रोश बढ़ गया है। सभा के सदस्यों रेखा कुमारी, अनिता देवी, जमना देवी, रमा देवी, हंस राज, मेहर सिंह, राज कुमार, सोमराज, मीना और रिखिराम ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। शिकायकर्ताओं ने कहा कि इस गबन में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं विभाग हमीरपुर के अधिकारी और कर्मचारियों को दोषी ठहराया है। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि इस मामले में विभाग के ऑडिटर और निलंबित अधिकारी जो भी दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। निलंबित कर्मचारियों व अधिकारियों से गबन के पैसे की रिकवरी करवाई जाए।
सहकारी सभा में हुए डेढ़ करोड़ के गबन मामले में पुलिस ने सभा के सचिव पृथ्वी राज और सहायक सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में भादसं की धारा 420, 406 और 120 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। सभा का सचिव लंबे समय से परिवार समेत भूमिगत है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं के एडमिनिस्ट्रेशन ने हमीरपुर ने वर्ष 2009 से 2015 तक रही दि बल्यूट कृषि सहकारी सभा की पुरानी कमेटी के प्रधान, उपप्रधान, तीन मेंबर समेत पांच लोगों के खिलाफ भी पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है। लाखों के गबन मामले में प्रशासन ने पुरानी कमेटी के प्रबंधकों को भी दोषी माना है। सभा के सचिव को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि दि बल्यूट कृषि सहकारी सभा में हुए गबन मामले में पुलिस छानबीन कर रही है, शीघ्र आरोपी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।