{"_id":"5a0ee9994f1c1b72548bdb3b","slug":"161510926745-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान को बना डाला पार्किंग, खिलाड़ी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान को बना डाला पार्किंग, खिलाड़ी भड़के
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में वाहन खड़े रहने से खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने मैदान में गाड़ियां खड़ी करने के लिए प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन फिर भी वाहन चालक मैदान में गाडिय़ां खड़ी करके अपने-अपने कामों के लिए चले जाते हैं। मैदान में हॉकी, फुटबाल और कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ियों को वाहनों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ी अगर वाहन चालकों को मैदान से गाड़ियां हटाने को बोलते हैं, तो वाहन चालक लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बाल स्कूल का मैदान खेलने के लिए जिला मुख्यालय में एकमात्र मैदान है। इसमें रोजाना कई खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने के लिए आते हैं।
खिलाड़ियों में संदीप, मोनू, अतुल, राहुल, आदर्श, शम्मी, राजीव, रवि और अब्बु आदि का कहना है कि मैदान में वाहनों के खड़े रहने से खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से मैदान में वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं, कबड्डी कोच पूर्ण चंद कटोच का कहना है कि वाहन चालक मैदान में वाहन खड़ा करते हैं। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की शिकायत आई है। इस बारे में जिला प्रशासन को लिखित रूप में शिकायत की जाएगी।