फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक सौ मीटर दौड़ में अन्वेषिका और शशांक प्रथम

एक सौ मीटर दौड़ में अन्वेषिका और शशांक प्रथम

Wed, 08 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय खेल उत्सव मंगलवार को समाप्त हुआ। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिनमें 100 मीटर रेस में छठी की अन्वेषिका ने प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, शिवानी और अदिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों में शशांक प्रथम, शिवांश द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं की आकृति और मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया। आठवीं की सानिया और गुरसिमरन प्रथम, नौवीं एवं दसवीं से इपशिता और साहिल प्रथम रहे। 200 मीटर रेस में छठी के आदित्य और वरुण प्रथम, आठवीं कक्षा की कौस्तुक और सानिया प्रथम, नौवीं और दसवीं से इशिता और हर्ष प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में कक्षा छठी से वरुण और अर्णव प्रथम, कक्षा सातवीं से दक्ष प्रथम, कक्षा आठवीं से गुरसिमरन, अभिषेक और पर्व प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा नौवीं और दसवीं से शॉटपुट में कुणाल, वैभव और तुषार ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में हर्ष, प्रथम, छठी कक्षा की कृतिका प्रथम, सातवीं से सरीन प्रथम, आठवीं से अनन्य प्रथम, नौवीं और दसवीं कक्षा से कशिश प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखपाल, प्राचार्य नैना लखनपाल, अकादमिक प्राचार्य डॉ. हिमाशुं शर्मा व विनीता गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस खेल उत्सव में शिक्षकों में रेणु शर्मा, डॉ. विशाल ठाकुर, सुनील कुमार, कमल सिंह, सुमन देवी, मुनीष ठाकुर, रिंपी देवी, जिम्मी ठाकुर, पीयुष शर्मा, रिषभ डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed