{"_id":"5a01a9ba4f1c1b72548bb6c1","slug":"161510058426-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष ने नहीं बन पाया स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष ने नहीं बन पाया स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी का भवन
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बणी का निर्माण बजट स्वीकृत होने के पांच वर्ष के बाद भी नहीं हो पाया है। वर्ष 2012 में पूर्व की भाजपा सरकार के समय भवन निर्माण को 17 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित भूमि सड़क से अधिक दूरी पर होने से निर्माण कार्य लटक गया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण सड़क से नजदीक स्थान पर करने की मांग की है। वर्तमान में स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी पंचायत घर के एक कमरे में चल रहा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के तहत बणी तथा भकरेड़ी पंचायत के डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को सुविधा मिलती है। वर्ष 2012 पूर्व सरकार ने स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी में भवन निर्माण के लिए 17 लाख की राशि स्वीकृत की, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने पांच सालों में कोई निर्माण कार्य नहीं किया। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने भवन निर्माण के लिए भूमि दान दी है, लेकिन भूमि सड़क से काफी दूर होने से लोगों के लिए सुविधा जनक स्थान नहीं है। ग्रामीणों में मुकेश कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्यों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण उचित जगह पर होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण उपयुक्त स्थान पर बनाने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष कटोच का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए चयनित भूमि सड़क से काफी दूर होने के चलते निर्माण कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने उस स्थान पर भवन निर्माण करवाने से इनकार कर दिया है।
नई जगह का चयने होने के बाद होगा निर्माण : लखनपाल
सीपीएस एवं कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि भाजपा ने भवन निर्माण की घोषणा करने का काम किया है। ग्रामीण भी उस जगह में भवन निर्माण करना नहीं चाहते। नए स्थान के चयन पर निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा।
कांग्रेस ने निर्माण कार्य लटकाए रखा : बलदेव
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने जानबूझकर पांच साल निर्माण कार्य लटकाए रखा। जबकि भाजपा सरकार के समय बजट स्वीकृत करवा दिया था। उन्होंने कहा कि अगर भूमि उपयुक्त नहीं थी तो ग्रामीणों की सहमति से दूसरे स्थान पर निर्माण करवा देना चाहिए था।