फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1600 mothers will be trained on the first teacher mother theme

Hamirpur (Himachal) News: पहली शिक्षक मां थीम पर 1600 माताएं होंगी प्रशिक्षित

Sun, 03 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहली शिक्षक मां थीम पर माताओं के लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन होगा। इन सत्रों में माताओं को बच्चों को घर पर पढ़ाने, जादुई पिटारा, पंचकोषीय विकास के चरणों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सत्रों का आयोजन दो-दो दिन किया जाएगा। इसमें छह शिक्षा खंडों से 1600 माताएं भाग लेंगी। संसाधन व्यक्ति माताओं को सुबह समय प्रशिक्षण देने के बाद शाम के सत्र में मौखिक व लिखित टेस्ट लेंगे, ताकि विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर को बढ़ाने में स्कूल के साथ घर पर भी कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी कक्षा में दाखिल तीन से पांच वर्ष तक के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में दाखिल करवाने से पूर्व पढ़ाई से लेकर गतिविधियों में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उन्हें आगामी सत्र में किताबों से पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में गतिविधियों में भाग लेने के बाद अकसर विद्यार्थी घर पर पाठ्यक्रम को भूल जाते हैं। ऐसे में विभाग की ओर से सत्र के शुभारंभ और समापन पर आयोजन किया जाता है।
प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से फाइव डी (पांच विकासात्मक चरण), निपुण भारत मिशन, खेल-खेल से पढ़ाई सहित अन्य अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

वर्तमान में स्कूलों में अवकाश के कारण शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवा रहे हैं। स्कूल खुलने के बाद प्रशिक्षण सत्र व ऑफलाइन पढ़ाई का कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed