{"_id":"68336a00ef45a372d00ad50c","slug":"16-thousand-devotees-bowed-down-in-the-court-of-balyogi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156743-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 16 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 16 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Mon, 26 May 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध/बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 16 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए। बालयोगी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु शनिवार देर शाम ही दियोटसिद्ध पहुंच गए थे।
वहीं, मौसम खराब होने के बाद भी मंदिर की सरायों के साथ निजी सरायों में भी बुकिंग फुल रही। श्रद्धालु सुबह 05:00 बजे आरती के बाद कतारों में लगकर बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। दिनभर बालयोगी का दरबार और पवित्र गुफा पौणाहारी-दूधाधारी के जयकारों से गूंजता रहा।
मंदिर में देर शाम तक गर्मी के बीच भी देश-विदेश के हजारों की संख्या में श्रद्धालूयों ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग पर एबीसी चौक पर चलसाई, बुन्हानी, अंबोटा और अन्य गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर सुबह खीर का भंडारा और उसके बाद देर शाम तक पूरी-चावल और अनेक प्रकार की सब्जियों का अखंड भंडारा लगाकर श्रदालुओं की सेवा की।
कोट
मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे तक खुला रखा गया। मंदिर में रविवार को 16 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को मंदिर में सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करवाई जा रही हैं।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध