फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15th convocation of NIT Hamirpur, faces of brilliant students lit up after getting degrees and medals

Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां और मेडल पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

Mon, 28 Oct 2024 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत दीक्षांत समारोहसमारोह में बताैर मुख्य अतिथि केपजैमिनी इंजीनियरिंग इंडिया की अभियांत्रिकी प्रमुख डॉक्टर सुदता रहीं। 

विज्ञापन
15th convocation of NIT Hamirpur, faces of brilliant students lit up after getting degrees and medals
एनआईटी हमीरपुर का दीक्षांत समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान हमीरपुर में सोमवार को 15वां दीक्षांत समारोह का आयोजित हुआ। इस दौरान  केपजैमिनी इंजीनियरिंग इंडिया की अभियांत्रिकी प्रमुख डॉ. सुदत्ता कार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। एसजेवीएन के कार्मिक निदेशक अजय कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान बीटेक, बीआर्च, एमटेक, एमआर्च, एमएससी, एमबीए और पीएचडी सहित अन्य कोर्सों में 1498 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। संस्थान ने एक निदेशक पदक, 37 स्वर्ण पदक,12 रजत पदक, 12 कांस्य पदक विद्यार्थियों को प्रदान किए। वास्तुकला विभाग से विशालिनी वी को सर्वोत्तम सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए निदेशक पदक प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन


निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने संस्थान की पिछले वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियों को पेश किया। विशिष्ट अतिथि अजय कुमार शर्मा ने स्नातक के विद्यार्थियों को बधाई दी और एसजेवीएन में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने पेशेवर विकास के महत्व पर बल दिया और छात्रों को उन अवसरों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुदत्ता कार ने जलवायु परिवर्तन और संसाधन क्षरण जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्थायी प्रथाओं और तकनीकी नवाचारों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उद्योग 5.0 के महत्व और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा की। डॉ. अश्विनी कुमार राणा और डॉ. विजय कुमार बंसल ने 1998 और 1999 बैच के पूर्व छात्रों का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्नातक के विद्यार्थियों ने निदेशक पदक विजेता विशालिनी वी. की अगुवाई में पेशेवर नैतिकता और सामाजिक जिम्मेवारी की शपथ ली। दीक्षांत समारोह का समापन एनआईटी हमीरपुर के डीन (अकादमिक) डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने किया। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने कहा कि 15वां दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। यह सभी विद्यार्थी संस्थान के लिए पूंजी साबित हुए हैं, जोकि हर क्षेत्र में देश की सेवा को अग्रसर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed