Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां और मेडल पाकर चहके मेधावियों के चेहरे
एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत दीक्षांत समारोहसमारोह में बताैर मुख्य अतिथि केपजैमिनी इंजीनियरिंग इंडिया की अभियांत्रिकी प्रमुख डॉक्टर सुदता रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान हमीरपुर में सोमवार को 15वां दीक्षांत समारोह का आयोजित हुआ। इस दौरान केपजैमिनी इंजीनियरिंग इंडिया की अभियांत्रिकी प्रमुख डॉ. सुदत्ता कार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। एसजेवीएन के कार्मिक निदेशक अजय कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान बीटेक, बीआर्च, एमटेक, एमआर्च, एमएससी, एमबीए और पीएचडी सहित अन्य कोर्सों में 1498 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। संस्थान ने एक निदेशक पदक, 37 स्वर्ण पदक,12 रजत पदक, 12 कांस्य पदक विद्यार्थियों को प्रदान किए। वास्तुकला विभाग से विशालिनी वी को सर्वोत्तम सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए निदेशक पदक प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए।
निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने संस्थान की पिछले वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियों को पेश किया। विशिष्ट अतिथि अजय कुमार शर्मा ने स्नातक के विद्यार्थियों को बधाई दी और एसजेवीएन में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने पेशेवर विकास के महत्व पर बल दिया और छात्रों को उन अवसरों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुदत्ता कार ने जलवायु परिवर्तन और संसाधन क्षरण जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्थायी प्रथाओं और तकनीकी नवाचारों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उद्योग 5.0 के महत्व और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा की। डॉ. अश्विनी कुमार राणा और डॉ. विजय कुमार बंसल ने 1998 और 1999 बैच के पूर्व छात्रों का प्रतिनिधित्व किया।
समारोह में स्नातक के विद्यार्थियों ने निदेशक पदक विजेता विशालिनी वी. की अगुवाई में पेशेवर नैतिकता और सामाजिक जिम्मेवारी की शपथ ली। दीक्षांत समारोह का समापन एनआईटी हमीरपुर के डीन (अकादमिक) डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने किया। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने कहा कि 15वां दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। यह सभी विद्यार्थी संस्थान के लिए पूंजी साबित हुए हैं, जोकि हर क्षेत्र में देश की सेवा को अग्रसर होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.