फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलिस आरक्षी बनने को 149 ने दिए साक्षात्कार

पुलिस आरक्षी बनने को 149 ने दिए साक्षात्कार

Fri, 05 Jul 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से पूर्व सैनिक के कोटे से भरे जाने वाले प्रदेश पुलिस आरक्षियों के करीब 180 पदों के लिए शुक्रवार से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई। सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय के रोजगार सेल में पहले दिन जिला चंबा और बिलासपुर के 149 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें जिला बिलासपुर के 96 और जिला चंबा के 53 अभ्यर्थी मौजूद रहे। दोनों जिलों में पुलिस आरक्षी सामान्य ड्यूटी और चालकों के सत्रह पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस में पूर्व सैनिकों के कोटे से करीब 150 सामान्य ड्यूटी आरक्षी और करीब 30 चालक आरक्षियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग ने सूबे के करीब 1400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए हैं। इनमें से प्रथम दिन 149 अभ्यर्थी साक्षात्कार में आए। यह साक्षात्कार सत्रह जुलाई तक चलेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची इसके बाद ही जारी की जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। 17 जुलाई तक सूबे के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। पहले दिन जिला चंबा और बिलासपुर के 149 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed