{"_id":"5d1a4bcd8ebc3e3cd27273f1","slug":"15620044079-hamirpur-hp-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल यात्रियों को न बिठाने पर चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल यात्रियों को न बिठाने पर चक्का जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। लोकल यात्रियों को बसों में नहीं बैठाने पर सोमवार को बस ऑपरेटरों को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े पांच बजे एक अकेली महिला ने बस के आगे खड़े होकर चक्का जाम कर दिया। महिला का परेशानी देख बस स्टैंड पर खड़े अन्य लोग भी महिला की सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि आम लोगों का कसूर क्या है। लोकल सवारियां कैसे सफर करें। इस मौके पर महिला ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को भी खूब खरी-खरी सुनाई।
चक्का जाम के चलते जिला मुख्यालय में बस स्टैंड के दोनों तरफ हमीरपुर-शिमला और हमीरपुर-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एक घंटा जाम लगने से भारी गर्मी में लंबे रूटों की बसों में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम होने पर सदर पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को शांत करवाया। लेकिन महिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की जिद्द करती रही। पुलिस टीम ने जबरन महिला को बस के आगे से हटाया और यातायात को बहाल करवाया। बता दें कि कुल्लू के बंजार बस हादसे के बाद बस ऑपरेटर लोकल सवारियों को बसों में नहीं बैठा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को तीन से चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, जिसके बाद यातायात को बहाल किया गया।