Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Markets, which had been dull for a month and a half, have come alive again.

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद बेजार बाजार हुए गुलजार

Tue, 03 Nov 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। आखिर लंबे इंतजार के बाद दो नवंबर से विवाह-शादियों का दौर शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई। भाद्रपद माह, श्राद्ध पक्ष और शुक्र अस्त रहने के कारण करीब 40 दिन तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहा। अब शुक्र उदय होने के साथ विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर बाजारों में भी दिखने लगा है और शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी में तेजी आने लगी है। कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधनों, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न कारोबार से जुड़े व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में शादियों का सीजन जोर पकड़ने के साथ कारोबार में भी अच्छा उछाल आएगा।
विज्ञापन


26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक श्राद्ध पक्ष रहा। इससे पहले भाद्रपद माह के चलते भी मांगलिक कार्य नहीं हो पाए। इसके बाद 12 से 28 अक्तूबर तक शुक्र अस्त रहने के कारण विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू नहीं हो पाया। इस तरह करीब डेढ़ माह तक बाजार में शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी की रफ्तार धीमी रही। अब लोग दुकानों में पहुंच कर बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


-लंबे समय तक विवाह समारोह बंद रहने से कारोबार काफी प्रभावित रहा। अब शादियां शुरू होने से जहां महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं, वहीं ब्यूटी सेवाओं की भी मांग बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। -सोनू, ब्यूटी पार्लर और मनियारी विक्रेता, अवाहदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन


-विवाह के सीजन का बाजार के कारोबार पर सीधा असर पड़ता है। करीब 40 दिन के ठहराव के बाद अब ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। -मनोज, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता, अवाहदेवी


-विवाह समारोह शुरू होने से कपड़ों की खरीदारी में भी बढ़ोतरी हुई है। लोग शादी-विवाह के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में विवाह समारोह बढ़ने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। -विपाशा ठाकुर, कपड़ा विक्रेता, अवाहदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed