{"_id":"5d1a4bc68ebc3e3cb373632a","slug":"156200440020-hamirpur-hp-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में अंधड़ से उखड़े पेड़, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में अंधड़ से उखड़े पेड़, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर/हमीरपुर। जिलाभर में सोमवार शाम को बारिश राहत के साथ-साथ आफत बन बरसी है। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन सुजानपुर उपमंडल में तो बारिश के साथ अंधड़ से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सुजानपुर में करीब 15 मिनट चले अंधड़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अंधड़ के कारण करीब दो दर्जन पेड़ गिर गए। इप पेड़ों की चपेट में आकर करीब दो दर्जन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं 2 रिहायशी मकान और दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। सुजानपुर टिहरा मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर जाने से यह सड़क बंद हो गई। वैकल्पिक मार्ग सुजानपुर डेरा से यातायात की आवाजाही करवाई गई। सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग नौली पुल के पास पेड़ गिर जाने से बंद हुआ।
इसी तरह सुजानपुर-पालमपुर मार्ग पर विश्राम गृह के पास वृक्ष गिर जाने से यातायात बाधित हो गया है। सुजानपुर प्रशासन, विभागीय मशीनरी, विभागीय अधिकारी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे। उधर पूरे शहर में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। अंधड़ के कारण बिजली के तार जमीन पर गिर गए हैं। एसडीएम निवास में के पास भी पेड़ गिरा है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय एसडीएम परिवार घर में नहीं था। अधिकतर वाहनों के शीशे टूट गए हैं। कुछेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह ने बताया कि अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। विभागीय कर्मी मौके पर हैं, रास्तों को खुलवाने का काम जारी है।