फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महावारी के दौरान महिलाओं से भेदभाव न करें : शर्मा

महावारी के दौरान महिलाओं से भेदभाव न करें : शर्मा

Fri, 14 Jun 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत में पंचायत स्तर पर गठित सशक्त महिला योजना केंद्र जाहू की बैठक शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग सर्कल पर्यवेक्षक चमन लता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण और बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा और उनके व्यक्तिगत विकास के लिए अनेकों प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

लता ने कहा कि प्रदेश में सभी पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को पंचायत स्तर पर संगठित करने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सशक्त महिला योजना कारगर साबित होने लगी है। पंचायत स्तर पर गठित सशक्त महिला केंद्र में 19 से 45 वर्ष की महिलाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों से आह्वान किया कि वह महिलाओं को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। माहवारी के समय हमारा समाज महिला वर्ग से भेदभाव करता है। इसमेें महिलाओं को भोजन पकवाने, रसोईघर न जाने, मंदिर में पूजा न करने आदि कई रूढ़िवादी धारणाएं समाज में फैली हैं। इसे दूर करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाकर जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सशक्त महिला केंद्र जाहू की सदस्य सावित्री रांगड़ा, प्रमिला देवी, वीना देवी, सरला देवी, संतोष कुमारी, विमला देवी, प्रोमिला, अंजना देवी, सीमा देवी, रूमा देवी, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed