{"_id":"5d03e2388ebc3e1c73284f87","slug":"156053559716-hamirpur-hp-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु मेला प्रदर्शनी में बेला गांव के रजनीश की भैंस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु मेला प्रदर्शनी में बेला गांव के रजनीश की भैंस प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु मेला प्रदर्शनी में बेला गांव के रजनीश की भैंस प्रथम
पिपलू मेले में पशुपालन मंत्री ने इनाम देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के बेला गांव के रजनीश चौधरी की 4 साल की मुर्रा नसल की
भैंस को इस बार भी पिपलू मेले में आयोजित भैंसों और गउओं की जिलास्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी में पहला पुरस्कार मिला है। इस मेले में दूसरे स्थान भी नादौन के ही रंगस गांव के नजीर की भैंस ने जीता है। इस मेले में करीब 200 पशु लाए गए थे। इस दौरान पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज भारद्वाज के अलावा डॉ. कतिंद्र ठाकुर सीनियर वेटरनरी ऑफिसर, डॉ. राजेश, डॉ. राजेश जंगा, डॉ. निखिल ठाकुर और डॉ. अभिनव सोनी भी उपस्थित रहे।
विजेता भैंस के मालिक बेला गांव के रजनीश चौधरी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन एवं ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र कंवर ने 5100 रुपये और उप विजेता भैंस के मालिक रंगस के नजीर को 3100 रुपये बतौर इनाम देकर इनकी खूब प्रशंसा की। रजनीश चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस भैंस को हरियाणा से खरीदा है। इसकी वर्तमान में 2 लाख 60 हजार कीमत है। यह भैंस 11 करोड़ के भैंसें युवराज की नसल है और 19 किलोग्राम दूध रोजाना देती है। पेशे से मोबाइल की दुकान करने वाले रजनीश को पशु पालने का काफी शौक है और सुबह शाम भैंसों की अच्छी सेवा करते हैं। दिन में उनके परिजन इन भैंसों की देखभाल करते हैं।