{"_id":"5cffe916bdec220774415d04","slug":"15602752131348-hamirpur-hp-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी आश्रम से भागे चार बच्चों का नहीं चल पाया पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी आश्रम से भागे चार बच्चों का नहीं चल पाया पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। बाल आश्रम सुजानपुर से दीवार फांद कर रविवार देर रात भागे चार बच्चों का मंगलवार को 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि, एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने स्वयं मंगलवार को आश्रम में जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान एसपी ने आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां पाई। जिनपर सुधार के लिए प्रशासन को भी बता दिया। एसपी ने बच्चों के भागने की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। बता दें कि बीते रविवार देर रात सुजानपुर बाल आश्रम से चार बच्चे फरार हो गए।
बच्चे मुख्य अधीक्षक के आवास का ताला खोलकर फरार हुए। बच्चों के भागने की वीडियो बाल आश्रम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलते ही क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू हो गया, लेकिन दूसरे दिन तक बच्चों का पता नहीं चल पाया है। सुजानपुर बाल आश्रम से इससे पूर्व भी कई बार बच्चे भाग चुके हैं। बच्चों के भागने का सिलसिला लगातार जारी रहने से अनहोनी होने का डर बना रहता है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि वह मंगलवार को स्वयं मौके पर गए। उन्होंने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां पाई हैं। बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर जानकारी एकत्रित की जा रही है। इससे बच्चों के भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।